बागपत: जमीयत उलमा करेगा नेपाली जमातियों की पैरवी, जमानत अर्जी दाखिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन मरकज से बागपत जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों में पहुंचे नेपाल के जमातियों की पैरवी जमीयत उलमा ए हिंद संगठन करेगा। संगठन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ता से मुलाकात की। अधिवक्ता नफीस अहमद ने बताया कि पहले 18 जमातियों की अर्जी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में दाखिल की गई है। बुधवार को सुनवाई की तिथि तय होगी।
जमीयत उलमा ए हिंद के बागपत इकाई के अध्यक्ष मौलाना दिलशाद कासमी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सैय्यद अरशद मदनी के निर्देश पर नेपाल से आए जमातियों की पैरवी शुरू की गई है। अधिवक्ता नफीस अहमद से मुलाकात कर चर्चा की। अधिवक्ता ने बताया कि पैरवी शुरू कर दी गई है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में 18 नेपाली जमातियों की जमानत अर्जी दाखिल की गई है। बुधवार को प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की तिथि मिल जाएगी। अदालत में वह जमातियों की जमानत पर पक्ष रखेंगे। अधिवक्ता से मिलने वालों में मौलाना दिलशाद, अहसान कासमी, कारी रियाज, कारी जान मोहम्मद शामिल रहे।
नेपाल से आए थे 28 जमाती
बागपत जिले में विभिन्न जमात के कुल 249 जमाती आए थे। इनमें नेपाल के 28 जमाती शामिल थे। चार कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
अस्थायी जेल में है नेपाली
नेपाली जमाती फिलहाल कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। संक्रमित जमातियों के अलावा अन्य सभी जमाती खेकड़ा मेें बनाई गई अस्थायी जेल में बंद हैं।
कोविड अस्पताल से हुआ था फरार
खेकड़ा के कोविड अस्पताल में बंद एक नेपाली जमाती फरार हो गया था। बाद में कई घंटे की जद्दोजहद के बाद उसे पकड़ा जा सका था।