फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   jald milega sudh pani

20 मार्च तक हिंडन-कृष्णा नदी क्षेत्र के लोगों को दें शुद्ध पानी

Sat, 30 Nov 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
jald milega sudh pani
20 मार्च तक हिंडन-कृष्णा नदी क्षेत्र के लोगों को दें शुद्ध पानी
विज्ञापन

बागपत। एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) की गाजियाबाद में बैठक हुई । इसमें जिले के वन विभाग, स्वास्थ्य, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सीडीओ ने प्रतिभाग किया। जिले के हिंडन-कृष्णा नदी क्षेत्र के गांवों को प्रदूषण मुक्त वातावरण दिए जाने के निर्देश दिए है। 20 मार्च 2020 तक शुद्ध पानी और चिकित्सा सुविधा देंगे।

सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को गाजियाबाद में एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) की बैठक हुई थी। हिंडन-कृष्ण नदी क्षेत्र के गांवों को शुद्ध वातावरण दिए जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि दोनो नदी क्षेत्र में बने गांवों में 20 मार्च तक शुद्ध पानी और चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएंगे। किसी भी व्यक्ति को गंभीर रोग है तो इसकी जांच कर कार्रवाई कराएंगे। जिस फैक्टरी का पानी नदी में पहुंच रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि एनजीअी की बैठक में हिंडन और कृष्णा नदी क्षेत्र में माइक्रो प्लान तैयार कर गांवों में हेल्थ कैंप लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। माह में दो बार कैंप लगाएकर कैंसर, गुर्दे, हड्डी, डायरिया की जांच कर स्वास्थ्य लाभ देंगे। गंभीर रोग है तो उन्हें अच्छी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार करवाया जाएगा। आयुष्मान के लाभार्थी है तो उन्हें केंद्रों पर भेजकर उनका उपचार करवाएंगे। जो बच्चे जन्म ले रहे है उन्हें भी प्राथमिकता से जांच करेंगे। जन्म जात बीमारी का पता लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed