{"_id":"6526b3ce20fc9994370f63b4","slug":"jain-college-team-became-winner-in-kabaddi-competition-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-6123-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कबड्डी प्रतियोगिता में जैन कालेज की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कबड्डी प्रतियोगिता में जैन कालेज की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
फोटो नंबर 11केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। महामना मालवीय इंटर कॉलेज में एक दिवसीय क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई, जिसमें कस्बे के जैन इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम का जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में गांधी इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज बसी, सेंट मैरी इंटर कॉलेज रटौल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में जैन इंटर कॉलेज की टीम ने महामना मालवीय इंटर कॉलेज की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम का जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रभारी अमन कुमार, समरकांत, अशोक तेवतिया, हरिप्रकाश शर्मा, सोहनवीर, रुपेश गंगवार, भारत भूषण, रोहित तरार, सीमा त्रिपाठी, रश्मि यादव आदि मौजूद रहे।