फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ITI to be built in Khatta Prahladpur at a cost of 13 crores

खट्टा प्रहलादपुर में 13 करोड़ की लागत से बनेगा आईटीआई

Thu, 02 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
ITI to be built in Khatta Prahladpur at a cost of 13 crores
बागपत। खट्टा प्रहलादपुर में 13 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से आईटीआई के निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई है। भाजपा के बागपत विधायक योगेश धामा ने बताया कि पांच करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। शिक्षण संस्था के निर्माण से युवाओं को लाभ होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधायक योगेश धामा ने बताया कि खट्टा प्रहलादपुर में आईटीआई के लिए उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से वर्ष 2018 में मांग की थी। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। क्षेत्र के विकास और युवाओं के भविष्य को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आईटीआई को मंजूरी दे दी है। 13 करोड़ 75 लाख रुपये से आईटीआई का निर्माण होगा, जबकि इसके लिए पांच करोड़ 30 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। निर्माण पूरा करने के लिए 18 माह का समय निर्धारित किया गया है। निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई है। शिक्षण संस्थान में अधिक से अधिक ट्रेड शुरू कराई जाएगी, ताकि युवाओं का अधिक अवसर मिलें।
विज्ञापन

क्रेडिट के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिनिधि आमने-सामने
बागपत। खट्टा प्रहलादपुर में आईटीआई के निर्माण और स्वीकृत को लेकर सोशल मीडिया पर सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह और विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि राजीव दांगी आमने-सामने आ गए। फेसबुक पर आईटीआई को लेकर एक-दूसरे पर टिप्पणी की। इससे जिला पंचायत की सियासत एक बार फिर गरमा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed