फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   It was costly to give false information about the robbery incident to the police.

लूट की घटना की झूठी सूचना पुलिस को देना महंगा पड़ा

Mon, 01 Nov 2021 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
It was costly to give false information about the robbery incident to the police.
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव रटौल निवासी एक युवक को अपने साथ हुई लूट की घटना की झूठी सूचना पुलिस को देना महंगा पड़ गया। पुलिस ने मामले की जांच कर सूचना झूठी पाने पर आरोपी का चालान किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रटौल निवासी फिरोज दिल्ली के महरौली में कपड़ा बेचता है। रविवार की रात में करीब नौ बजे उसने कोतवाली पुलिस को फोन कर अपने साथ लूट होने की सूचना दी। उसने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर दिल्ली से रटौल लौट रहा था। गोठरा गांव के जंगल में चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे ग्यारह हजार रुपये की नकदी लूट ली और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर बदमाश भाग गए। लूट की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तभी मौके पर पहुंची और लूट की घटना की जांच की। जांच में लूट की सूचना झूठी मिली। इसके बाद पुलिस फिरोज को कोतवाली ले आई। और हवालात में डाल दिया। सीओ युवराज सिंह ने बताया फिरोज ने पुलिस को अपने साथ लूट होने की सूचना दी थी। जांच कराने पर लूट की सूचना झूठी मिली। उसके खिलाफ लूट की झूठी सूचना देने के चलते कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को उसका चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed