फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   It is the responsibility of the head to make all round development of the village - MP

गांव का चहुमुंखी विकास कराना प्रधान की जिम्मेदारी-सांसद

Sat, 07 Aug 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
It is the responsibility of the head to make all round development of the village - MP
बड़ौत ब्लॉक में ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह व मौजूद अतिथि। - फोटो : BARAUT
- ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानों से रूबरू हुए सांसद
विज्ञापन

- सर्वसम्मत्ति से 92 लाख के 13 विकास कार्यों का प्रस्ताव हुआ पास
बड़ौत। ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को क्षेत्र पंचायत बड़ौत के निर्वाचन के बाद प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल मुख्य अतिथि बागपत सांसद डा सत्यपाल सिंह ने कहा कि गांव में विकास कार्यो को कराने व समस्या का निस्तारण कराए जाने के भरोसे पर ही जनता ने प्रधानों को चुना है। इसलिए प्रधान की जिम्मेदारी है कि वे ईमानदारी से अपना काम करें और गांव का चहुंमुखी विकास कराएं। इस दौरान 92 लाख के 13 विकास कार्यों का प्रस्ताव भी पास हुआ।
नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अनिता तोमर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का शुभांरभ मुख्य अतिथि सांसद डा सत्यपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा सूरजपाल गुर्जर, ब्लाक प्रमुख अनिता तोमर, चैयरमैन अमित राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर ब्लाक मुख्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले अधिकांश गांवों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शामिल रहे। सांसद ने ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में बहुत सी समस्याएं रहती है। जिसका निस्तारण वर्षों तक नहीं होता, हर बार जनता इसलिए ग्राम प्रधान चुनती है कि गांव में विकास कार्य कराया जाएगा। लेकिन अधिकांश लोग अपने कार्यकाल को पूरा कर लेते है। लेकिन इतना विकास नहीं होता, जितनी जनता की अपेक्षा रहती है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे और गांव का चहुंमुखी विकास कराएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीडीओ राहुल वर्मा ने क्षेत्र पंचायत की वार्षिक कार्य योजना के लिए समस्त सदस्यों से प्रस्ताव लिए। जिन्हें कार्य योजना में शामिल कराते हुए सदस्यों को कराने के लिए आश्वासन दिया और सर्वसम्मत्ति से 92 लाख के 13 विकास कार्य का प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर व्यापारी नेता नवीन जैन बब्बल, समस्त ग्राम सचिव व ग्राम प्रधानों में प्रधान कांति सिंह, हरेंद्र पहलवान, गौरव तोमर बावली, राजेंद्र मुखिया, भूपेंद्र प्रधान, अश्वनी तोमर, सुमित्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed