{"_id":"61044ae18ebc3eb7227688d4","slug":"ishika-gupta-became-district-topper-with-99-2-marks-baghpat-news-mrt54976155","type":"story","status":"publish","title_hn":"99.2 फीसदी अंकों के साथ इशिका गुप्ता बनीं जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
99.2 फीसदी अंकों के साथ इशिका गुप्ता बनीं जिला टॉपर
विज्ञापन
बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में टॉपर इशिका गुप्ता को मिठाई खिलाती माता व ट्रॉफी देते स्कू?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा इशिका ने दसवीं में भी किया था जिला टॉप
दूसरे स्थान पर रहे पब्लिक स्कूल बड़ौत के आस मोहम्मद, पाए 99 प्रतिशत अंक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल की इशिका ने 99.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इशिका ने हाईस्कूल की परीक्षा में भी जिले में प्रथम और प्रदेश स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त की थी। वनस्थली पब्लिक स्कूल बड़ौत के आश मोहम्मद ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि 2019 में हाईस्कूल की परीक्षा में भी इशिका ने जिले में प्रथम और प्रदेश स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया था। अब इंटरमीडिएट की परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्कूल स्टाफ ने जिला टॉपर को ट्राफी प्रदान कर बधाई दी। स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि कॉमर्स वर्ग में अंशिका ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दोनों मेधावी छात्राओं को स्कूल की ओर से ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। वनस्थली पब्लिक स्कूल के आस मोहम्मद ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।