फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Irshad will act on

अपहरण का ड्रामा करने पर इरशाद पर होगी कार्रवाई

Sun, 04 Sep 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 04 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Irshad will act on
इरशाद (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
बागपत। लोनी के स्क्रैप व्यापारी एवं प्रापर्टी डीलर इरशाद मलिक के अपहरण का मामला पुलिस की जांच में झूठा पाया गया। पुलिस का दावा है कि इरशाद ने दस लाख रुपये के प्लाट के कागज के लेनदेन को लेकर उसने अपने अपहरण का फर्जी ड्रामा किया था। आरोपी इरशाद के खिलाफ इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 सीओ राजवीर सिंह ने बताया व्यापारी इरशाद का एक प्लाट का लोनी के मेहरबान से लेनदेन चल रहा है। प्लाट की कीमत करीब दस लाख रुपये है। प्लाट के कागज इरशाद के पास ही थे। मेहरबान लगातार कागजों की मांग कर रहा था, लेकिन इरशाद कागज नहीं दे रहा था। इसे लेकर उसने अपहरण कर ड्रामा किया है। इसके अलावा भी उसका कई लोगों से विवाद है। उस पर कर्ज भी बताया जा रहा है। आरोपी इरशाद के खिलाफ धारा 182 के तहत कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार के अनुसार फिलहाल व्यापारी इरशाद को छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन


उधर व्यापारी इरशाद के बेटे मेहराज का कहना है कि उसके पिता का अपहरण हुआ था। उन्होंने कोई झूठ नहीं बोला है। मेहराज के साथ आए लोगों का कहा है कि पुलिस उनको इरशाद से मिलने भी नहीं दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 डेढ़ माह पूर्व जेल गया था इरशाद 
बागपत। सीओ राजवीर सिंह का कहना है कि डेढ़ माह पूर्व गाजियाबाद में इरशाद किसी मामले में जेल गया था। मामले का पता लगाया जा रहा है। 

 व्यापारी बोल रहा, मेरा अपहरण हुआ
बागपत। पुलिस का कहना है कि व्यापारी इरशाद लगातार बोल रहा है कि उसका बदमाशों ने अपहरण किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed