{"_id":"624b2f6df9ccf446cf5d4478","slug":"investigation-started-for-demanding-one-lakh-rupees-from-bjp-leader-baraut-news-mrt5830796122","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता से एक लाख रुपये मांगने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता से एक लाख रुपये मांगने की जांच शुरू
विज्ञापन
बागपत सांसद ने ऊर्जा निगम के एमडी से की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अधिशासी अभियंता के नाम पर भाजपा नेता से एक लाख रुपये मांगने के मामले में बागपत सांसद डॉ. सत्यापाल सिंह ने ऊर्जा निगम के एमडी से बातचीत की। इसके बाद एमडी ने मामले की जांच शुरू करा दी। उधर, रुपये मांगने वाले बाहरी व्यक्ति के खिलाफ भाजपा नेता ने एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
बिजरौल रोड निवासी भाजपा नेता डॉ. अमित खोखर दिसंबर में कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर कनेक्शन के लिए गए थे। आरोप है कि अवर अभियंता गुलशन कुमार ने किन्हीं कारणों से कनेक्शन देने से मना कर दिय था। इस दौरान कार्यालय पर सक्रिय एक बाहरी व्यक्ति ने अधिशासी अभियंता के नाम पर विद्युत कनेक्शन दिलवाने के लिए एक लाख रुपये मांगे थे। डॉ. अमित खोखर ने ऑडियो रिकार्डिंग कर इसकी शिकायत सांसद से की थी। इस प्रकरण में बागपत सांसद डा सत्यपाल ने एमडी से बातचीत कर जांच कर कार्रवाई की बात कही। एमडी ने इस प्रकरण की जांच बैठा दी और शिकायतकर्ता डॉ. अमित खोखर को भी जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।