फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Investigation of assistant labor commissioner's mobile breaking and indecency started

Baghpat News: सहायक श्रमायुक्त के मोबाइल तोड़ने और अभद्रता की जांच शुरू

Sat, 10 Jun 2023 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Investigation of assistant labor commissioner's mobile breaking and indecency started
ईंट भट्टे पर भट्टा कर्मचारी को खरी खोटी सुनाते सहायक श्रमायुक्त विनीता सिंह का फाइल फोटो
- सहायक श्रमायुक्त विनीता सिंह की भट्ठे पर मोबाइल तोड़ते व मालिक को धमकाते हुए वीडियो वायरल
विज्ञापन

- राजनीतिक पार्टियों ने मुद्दा बनाते हुए ट्वीटर पर की शेयर, जिलाधिकारी ने जांच कराने की बात कही
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। श्रम विभाग की सहायक आयुक्त विनीता सिंह के मोबाइल तोड़ने व अभद्रता के मामले में जांच शुरू हो गई है। उनकी भट्ठा मालिक को धमकाने के साथ ही मोबाइल तोड़ने की वीडियो खूब वायरल हो रही है और राजनीतिक पार्टियों ने अपने ट्वीटर पर भी उसे डालकर कार्रवाई की मांग की है।
रमाला गांव के रहने वाले ईंट भट्ठा संचालक बिट्टू उर्फ उपेंद्र चौहान ने डीएम व एसपी को दी शिकायत में बताया था कि उसके ईंट भट्ठे पर कुछ मजदूरों ने पेशगी लेने के बाद मजदूरी करने से मना कर दिया था। इसके साथ ही ऑनलाइन पोर्टल पर ईंट भट्ठे पर बंधक बनाकर रखने की शिकायत कर दी थी। जिस पर श्रम विभाग के अधिकारियों की टीम 13 अप्रैल को उनके भट्ठे पर पहुंची और एक लाख रुपये की मांग की गई। 15 हजार रुपये देने के बाद बाकी रकम दो दिन में देने के लिए कहा गया। इसके बाद टीम ने पहुंचकर अभद्रता की।
विज्ञापन

आरोप है कि वह वीडियो बनाने लगे तो सहायक श्रमायुक्त विनीता सिंह वीडियो बनाने पर भड़क गई और उनका मोबाइल छीनकर पटककर तोड़ते हुए अभद्रता की गई। यह वीडियो कांग्रेस, रालोद ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया तो अन्य नेताओं ने इसे ट्वीट करके कार्रवाई की मांग उठाई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जिस तरह की बात सामने आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमायुक्त ने कहा मुझे बदनाम किया जा रहा
वहीं सहायक श्रमायुक्त विनीता सिंह ने एक अन्य वीडियो जारी की है, जिसमें उनको ईंट मारने के लिए उठाने की बात कही जा रही है। उनका कहना है कि उनको मारने के लिए ईंट उठाई गई थी और अब उनको बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अब इस मामले में जांच के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed