{"_id":"615dd82f8ebc3e8746051a1d","slug":"interrogation-of-bku-workers-on-epe-kahkra-news-mrt5594394184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीई पर भाकियू कार्यकर्ताओं से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीई पर भाकियू कार्यकर्ताओं से की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। लखीमपुर खीरी के बवाल के बाद से बागपत पुलिस सतर्क बनी हुई है। पुलिस तीन दिन से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर सघन चेकिंग अभियान चला रही है। हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों को सघन चेकिंग के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है। बुधवार को भी ईपीई पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने हरियाणा और पंजाब की ओर से आने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग की। वाहनों में सवार लोगों से पूछताछ करने के बाद ही उन्हें जाने दिया। गाजीपुर बॉर्डर पर जा रहे 20 से अधिक भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों से भी पुलिस ने रोककर पूछताछ कर जाने दिया। डीएम राजकमल यादव, एडीएम अमित कुमार, एसपी नीरज कुमार जादौन, एसडीएम अजय कुमार और सीओ युवराज सिंह ईपीई पहुंचे और चेकिंग अभियान का जायजा लिया। साथ ही पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शोक व्यक्त किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में शोक सभा हुई। इसमें लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नागरिकों ने शासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। शोक सभा में पवन कुमार, यूनुस खान, गौरव, सौरभ, सुमन देवी, मुकेश रुहेला रहे।