फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Internal squads will be formed at the centers in the examination

Baghpat News: परीक्षा में केंद्रों पर किया जाएगा आंतरिक दस्तों का गठन

Sat, 21 Jan 2023 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 21 Jan 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Internal squads will be formed at the centers in the examination
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर तीन आंतरिक दस्तों का गठन किया जाएगा। दस्ते में एक महिला के अलावा दो पुरुष शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर सचल दस्ते गठित किए जाएंगे। परीक्षा से पूर्व आंतरिक दस्ता और परीक्षा शुरु होने पर सचल दस्ते छात्रों की तलाशी लेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। परीक्षा से पूर्व केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। आंतरिक दस्ता छात्र-छात्राओं को तलाशी के बाद ही केंद्र पर प्रवेश देंगा। इसके अलावा सभी केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए सचल दलों का भी गठन किया जाएगा। सचल दल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगा। आंतरिक और सचल दल में छात्राओं की तलाशी के लिए एक-एक शिक्षिका को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

आंतरिक और सचल दस्ते के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के समान पारिश्रमिक दिया जाएगा। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आंतरिक दस्ते के गठन के निर्देश दिए गए है। केंद्र व्यवस्थापकों को आंतरिक दस्ते का गठन कर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। निर्देशों का पालन न कराने वाले केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed