फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Instruments will be available for folk artists in five gram panchayats.

Baghpat News: पांच ग्राम पंचायतों में लोक कलाकारों के लिए मिलेंगे वाद्ययंत्र

Sun, 10 Mar 2024 05:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
Instruments will be available for folk artists in five gram panchayats.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। लोक कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत के समन्वय से वाद्य यंत्र प्रदान किए जा रहे हैं। इसमें संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की तरफ से वाद्ययंत्र के लिए जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया है।

संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की तरफ से लखनऊ की उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में सोमवार को वाद्य यंत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जहां संस्कृति व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ग्राम प्रधानों या नामित प्रतिनिधियों को वाद्य यंत्रों का एक सेट वितरित करेंगे। इसमें हारमोनियम, ढोलक, झीका, मंजीरा, घुंघरू समेत अन्य उपकरण शामिल हैं। इसके लिए प्रथम चरण में बागपत जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसमें बासौली, पिलाना, लुहारी, फिरोजपुर, झुंडपुर गांव का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed