फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Instructions to follow code of conduct

प्रेक्षकों ने राजनीतिक दलों को दिए आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश

Tue, 25 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Instructions to follow code of conduct
बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
बागपत। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए छपरौली प्रेक्षक परमेश्वर लाल, बड़ौत प्रेक्षक कृतिका शुक्ला व बागपत प्रेक्षक मोरे आशीष माधवराव, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक करके चुनाव संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी को प्रचार-प्रसार के लिए अनुमति लेनी होगी और निर्वाचन में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रात आठ से सुबह आठ बजे तक लाउडस्पीकर प्रतिबंधित रहेगा। रात्रि में लाउडस्पीकर बजाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रत्याशी पांच गाड़ी साथ लेकर प्रचार कर सकता है। राजनीतिक दलों को प्रचार-प्रसार सामग्री पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम लिखवाना होगा। प्रत्याशियों को सोशल मीडिया के अकाउंट देने होंगे। कोई भी समस्या होने पर सुबह दस से 11 बजे तक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेक्षकों से मिल सकते हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्र, रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने किया नामांकन कक्षों का निरीक्षण
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन व अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में बागपत, बड़ौत, छपरौली विधानसभा के नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed