फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Instructions for recovery in scam found in social audit

सोशल ऑडिट में मिले घोटाले की रिकवरी के निर्देश

Thu, 08 Jul 2021 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Instructions for recovery in scam found in social audit
बागपत। बड़ौत व बिनौली ब्लॉक की 35 ग्राम पंचायतों पर 2016-17 में हुए सोशल ऑडिट में लगभग 28.48 लाख रुपये की रिकवरी निकली थी। निर्देश के बावजूद रिकवरी नहीं की गई। डीडीओ हुबलाल ने दोनों ब्लॉक के बीडीओ को ग्राम पंचायतों से रिकवरी कर धनराशि सरकारी खाते में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मनरेगा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के नाम पर 28.48 लाख रुपये का दुरुपयोग किया गया था। वर्ष 2016-17 में बड़ौत ब्लॉक की 28 व बिनौली ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों में 28 लाख 48 हजार 627 रुपये की रिकवरी निकली। इसमें बड़ौत ब्लॉक से 22 लाख 72 हजार 87 रुपये व बिनौली ब्लॉक से पांच लाख 76 हजार 540 रुपये की रिकवरी होनी थी। सीडीओ के आदेश पर डीडीओ हुबलाल ने बीडीओ को ग्राम पंचायतों से रिकवरी कर धनराशि सरकारी खाते में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

किस ग्राम पंचायत पर कितनी रिकवरी
बड़ौत ब्लॉक में अलावलपुर में 3 लाख 61 हजार 928 रुपये, अंगदपुर में 5 हजार 796, आसिफपुर खड़ख़ड़ी में 1771, बाम में 14 हजार 007, बावली में 1 लाख 25 हजार 741, बड़ावद में 20 हजार 286, बडक़ा में 71 हजार 806, बिजरौली में 5 हजार 796, बराल में 62 हजार 307, छछरपुर में 32 हजार 625, चौबली में 8 हजार 372, ढिकाना में 5 हजार 796, फतेहपुर चक में 5 हजार 957, हसनपुर जिवानी में 24 हजार 154, इब्राहिमपुर माजरा में 38 हजार 640, इदरीशपुर 2 लाख 25 हजार 123, जिवाना में 2 लाख 41 हजार 612, किशनपुर में 1 लाख 34 हजार 757, कोताना में 1 लाख 93 हजार 200, मलकपुर में 1 लाख 07 हजार 750, ओसिक्का में 41 हजार 936, सिनौली में 1 हजार 932, शबगा में 11 हजार 697, जोनमाना में 15 हजार 778, वाजिदपुर में 2 हजार 415, कंडेरा में 49 हजार 645 और जोहड़ी में 6 हजार 923 रुपये, बिनौली ब्लॉक में आदमपुर में 10 हजार 1266, आजमपुर मुलसम में 1 लाख 70 हजार 177, बामनौली में 483, बरनावा में 1 लाख 28000, भड़ल में 1 लाख 31 हजार 049, बिजवाड़ा में 15 हजार 456 और बिनौली में 30 हजार 107 रुपये की अनियमितता मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed