फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Instructions for immediate return to two officers on leave

छुट्टी पर गए दो अधिकारियों को तत्काल लौटने के निर्देश

Sat, 21 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Instructions for immediate return to two officers on leave
बागपत। डीएम की बिना स्वीकृति के अवकाश पर गए परियोजना निदेशक और एनआरएलएम के उपायुक्त की छुट्टियों को निरस्त कर दिया है। सीडीओ ने नोटिस जारी कर तत्काल कार्यालय में लौटने के निर्देश दिए है। दोनो अफसरों के जिला छोड़ने पर डीएम ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

जिले में टीईटी परीक्षा और शांति व्यवस्था को देखते हुए सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों के अवकाश पर शासन के आदेश पर डीएम शकुंतला गौतम ने रोक लगा दी है। बिना आदेश के जिले को अधिकारी नहीं छोड़ेंगे। परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ल और रोजगार उपायुक्त बीबी सिंह डीएम की बिना अनुमति के अवकाश पर चले गए। इसकी जानकारी डीएम शकुंतला गौतम को लगी तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की और सीडीओ को दोनों अधिकारियों को तत्काल कार्यालय लौटने के आदेशित किया। जिसके बाद सीडीओ पीसी जायसवाल ने दोनों अधिकारियों को पत्र जारी किया। बताया कि आकस्मिक अवकाश बिना स्वीकृति के मुख्यालय छोड़ा गया है। यह स्थिति अत्यंत खेदजनक है। दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया तत्काल मुख्यालय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। चेतावनी दी अगर समय पर मुख्यालय नहीं पहुंचे तो विभागीय कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed