फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Instead of seeing Pathan, people fed the hungry

Baghpat News: पठान देखने के बजाए भूखे को भोजन कराए लोग

Mon, 19 Dec 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Instead of seeing Pathan, people fed the hungry
रमाला। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान विवादों में घिर गई है। फिल्म का चारों ओर विरोध किया जा रहा है। साध्वी प्राची के फिल्म का विरोध करने के बाद अब भाजपा के पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर विरोध जताया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सहेन्द्र सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है कि केसरिया रंग हिंदुत्व का प्रतीक है। हमारी संस्कृति में भगवा रंग को ऋषि मुनि, साधुओं का वस्त्र माना जाता है। फिल्म के केसरिया रंग गाने में हमारी संस्कृति और सभ्यता के साथ क्रू्र मजाक किया गया है। फिल्म की नायिका ने केसरिया रंग का वस्त्र पहनकर भगवा रंग एवं हिन्दुत्व का अपमान किया है, जो निंदनीय है। भगवा रंग ओर हिंदुत्व का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने फिल्म का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने और फिल्म की टिकट खरीदने के बजाए किसी भूखे को भोजन कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

हादसे में घायल किशोरी की मौत
छपरौली। कस्बे की पट्टी भूवाला निवासी वासिद ने बताया कि उसकी बेटी गुलिस्ता (13) 11 दिसंबर को घर का सामान लेने के लिए छपरौली कस्बे में एक दुकान पर गई थी। वहां से लौटते समय बाइक पर सवार कस्बा निवासी सनी पुत्र कल्लू उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को छपरौली सीएससी में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। सोमवार को उसकी मौत हो गई। उसने थाने पर कस्बे के सनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed