{"_id":"631f7b7647039670de2d7604","slug":"inspector-and-head-constable-line-spot-baghpat-news-mrt6049953131","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दुष्कर्म मामले में इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाइन हाजिर, विभागीय जांच भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दुष्कर्म मामले में इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाइन हाजिर, विभागीय जांच भी शुरू
Tue, 13 Sep 2022 05:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 05:17 PM IST
सार
दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर एसपी ने इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
दुष्कर्म मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में रमाला थाने से शनिवार रात दुष्कर्म के आरोपी के फरार होने के मामले में इंस्पेक्टर कौशलेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल हारून को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ बड़ौत की जांच रिपोर्ट में दोनों की लापरवाही मिलने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे शुक्रवार रात हिरासत में लिया था। आरोपी शनिवार रात हथकड़ी खोलकर थाने से फरार हो गया। जिसे रविवार को दिनभर पुलिस तलाशती रही, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया।
विज्ञापन
वहीं इस घटना को अधिकारियों को बताने की जगह इंस्पेक्टर रमाला कौशलेंद्र सिंह छुपाए हुए थे। जिसका पता चलने के बाद एसपी नीरज कुमार जादौन ने सीओ बड़ौत युवराज सिंह से जांच कराई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खुशखबर: जिले में बनेगा मां शाकंभरी देवी कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को मिलेगा बड़ा फायदा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
सीओ बड़ौत की जांच में इंस्पेक्टर कौशलेंद्र व थाना मुंशी हेड कांस्टेबल हारून की लापरवाही सामने आई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने के कारण इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराई गई है।
यह भी पढ़ें: Meerut: मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला को मारने का प्रयास, तड़पती रही विवाहिता, पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज