फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Inspection of temporary outpost of EPE, increased vigilance of border

ईपीई की अस्थायी चौकी का निरीक्षण, बॉर्डर की चौकसी बढ़ाई

Wed, 22 Apr 2020 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Inspection of temporary outpost of EPE, increased vigilance of border
बागपत: ईर्स्टन पेरीफेरल एक्सप्रेस वे स्थित अस्थाई पुलिस चौकी का निरीक्षण करते डीएम एसपी - फोटो : KAHKRA
बागपत। जिला प्रशासन की तरफ से दूसरे राज्यों से लगने वाली चौकियों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बनाई गई अस्थायी चौकी, निवाड़ा चेकपोस्ट और डूंडाहेड़ा बॉर्डर का निरीक्षण किया। सतर्कता बरतने और अनावश्यक आवाजाही को रोकने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम में डीएम ने कोविड 19 टीम के सदस्यों की बैठक ली।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बनाई गई अस्थाई पुलिस चौकी पर निरीक्षण कर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निवाड़ा चौकी और डूंडाहेडा चौकी का निरीक्षण कर चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। खेकड़ा में सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा सफाई कर्मी कोरोना की महामारी में कर्म योद्धा बनकर समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने हॉट स्पॉट गांव रटौल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग को गांव को सैनिटाइजर कराने व पुलिस को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ आरके टंडन, डिप्टी सीएमओ यशवीर सिह, एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ दिलीप सिंह, खेकड़ा चिकित्सक प्रभारी डॉ. ताहिर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed