फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Inspection of Dixit Award sites in Yamuna Khadar

डीएम व एसपी ने यमुना खादर में दीक्षित अवार्ड स्थलों का निरीक्षण किया

Sat, 13 Nov 2021 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Inspection of Dixit Award sites in Yamuna Khadar
छपरौली। डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जौदान ने शनिवार को टांडा गांव में यमुना खादर में दीक्षित अवार्ड के तहत दिए गए स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने टांडा व तुगाना में प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। उनमें शिक्षा के स्तर की जांच की गई। वहां बीएलओ को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

यमुना खादर में फसल की बुवाई व कटाई को लेकर हर साल हरियाणा व यूपी के किसानों झगड़ा होता है। जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ती है। इस विवाद को कई बैठक के बाद भी दोनों प्रदेशों के अधिकारी नहीं निपटा सके हैं। डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन शनिवार को टांडा यमुना खादर में उन जगहों का निरीक्षण पहुंचे, जिन्हें दीक्षित अवार्ड के तहत किसानों को दिया गया है। उन्होंने खादर में किसानों से बातचीत की और उनको किसी तरह की समस्या नहीं होने देने की बात कही गई। इसके बाद उन्होंने टांडा के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर बीएलओ को निर्देश दिए। डीएम ने स्कूल में सफाई, पेयजल व्यवस्था, स्कूल में शिक्षण कार्य की जांच की। इस दौरान उन्होंने बच्चों ने पढ़ाई से संबंधित सवाल भी किए। इसके बाद वह तुगाना के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने निरीक्षण किया और मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में लगे बीएलओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed