{"_id":"61eafbb320ecf0434e4ce859","slug":"inspection-for-the-bridge-over-the-river-baghpat-news-mrt5741602163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी पर पुल बनाने के लिए जगह का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी पर पुल बनाने के लिए जगह का निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। हिंडन नदी पर झुंडपुर गांव के सामने पुल बनवाने की मांग पर शुक्रवार को सहायक अभियंता ने टीम के साथ पहुंचकर पुल निर्माण के लिए जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नदी पर पुल के निर्माण के लिए स्थान का चयन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। झुंडपुर गांव के सामने हिंडन नदी पर पुल के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के जेई गजराज सिंह, वीके सिंह गांव पहुंचे और पुल निर्माण के लिए जगह का निरीक्षण किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान संजय देशवाल, मोहित देशवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
गाड़ी से पकड़े साढ़े पांच लाख रुपये
दोघट। विधानसभा छपरौली उड़न दस्ता टीम प्रभारी सेक्टर मजिस्ट्रेट मनीष चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को भड़ल चौकी पर चेकिंग के दौरान बुढ़ाना की ओर से आ रही एक फॅरच्यूनर गाड़ी से पांच लाख 57 हजार 700 रुपये पकड़े। पूछताछ में गाड़ी चालक किस्सोपुर शामली निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए भड़ल व निरपुड़ा आया था और शादी का सामान खरीदने के लिए रुपये लेकर आया था। सेक्टर मजिस्ट्रेट मनीष चौधरी ने बताया कि पकड़ी गई रकम जिला कोषागार में जमा करा दी है। इस मौके पर एसआई मनीष कुमार, अशोक मालिक टीम में मौजूद रहे। संवाद