बागपत में दर्दनाक हादसा: इनोवा ने साइकिल सवार चाचा-भतीजे को कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Baghpat News : बागपत जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक इनोवा कार ने साइकिल सवार चाचा और भतीजे को कुचल दिया। हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजे की हालत गंभीर बनी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के अमीनगर सराय में मेरठ-बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंघावली अहीर पुलिया के पास रोशनगढ़ निवासी साइकिल सवार को इनोवा ने पीछे से टकरा मार दी। जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथई हालत गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पिलाना सीएचसी भेजा।
रोशनगढ़ निवासी इमरान उर्फ साजिद पुत्र फिरोज अपने भतीजे आयान पुत्र वकील निवासी डोला के साथ डोलचा के अरोड़ा भट्टे पर मजदूरी करता था। शनिवार रात करीब नौ बजे दोनों साइकिल पर भट्टे के लिए निकले थे। सिंघावली अहीर पुलिया पर बागपत की ओर से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने साइकिल को बुरी तरह कुचल दिया, जिसमें साइकिल सवार साजिद की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: बुझे तीन घरों के चिराग: दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे अपने गांव
वहीं, उसका भतीजा आयान गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। उधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पिलाना सीएचसी भेजा, जहां से मृतक को बागपत मोर्चरी के लिए भेज दिया। घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: Baghpat: फर्जी वोट डलवाने को लेकर बखेड़ा, बुजुर्ग को गाड़ी में बैठाया तो पुलिस से भिड़े रालोद कार्यकर्ता