फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Injured child Viraj also died, four bodies were taken out together

Baghpat News: घायल बच्चे विराज की भी मौत, एक साथ उठी चार अर्थी

Sat, 18 May 2024 04:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 18 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Injured child Viraj also died, four bodies were taken out together
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांंव में बृहस्पतिवार रात हुए हादसे में घायल विराज (8) की भी मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर बाद खुब्बीपुर निवाड़ा गांव से एक साथ चार अर्थी उठी तो हर किसी की आंख नम हो गई।
विज्ञापन

मूलरूप से खामपुर लुहारी गांव का रहने वाला राजा अपने परिवार के साथ खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में रहकर नौरोजपुर गुर्जर गांव में आदेश के भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता था। जो बृहस्पतिवार रात जुगाड़ में सवार होकर अपनी पत्नी स्वाति (24), बेटी रिया (6), बेटे विराज (6), बहन शालू और भांजी जाहनवी (एक) के साथ सिसाना गांव में दवाई लेने जा रहा था। नेशनल हाईवे पर जैसे ही सिसाना गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने जुगाड़ में टक्कर मार दी। जिसमें स्वाति, रिया और जाहनवी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि राजा, शालू और उसके बेटे विराज को जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। बताया कि मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान विराज की भी मौत हो गई। जिसका शव शुक्रवार दोपहर गांव लाया गया। जिसके बाद यमुना किनारे स्वाति का दाह संस्कार किया गया, जबकि रिया, विराज और जाहनवी का शव गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया।
विज्ञापन

----------
राजा और शालू की हालत भी गंभीर
पूर्व प्रधान रिफाकत ने बताया कि हादसे में घायल राजा और शालू का मेरठ मेडिकल में उपचार कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
------आरोपी ट्रक चालक जेल भेजा
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के समीप जुगाड़ में टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक नरेश कुमार निवासी मोहनपुरी जनपद जयपुर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जिसमें राजा के भाई रॉकी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि आरोपी राजा को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
डीएम से मिलेंगे ग्रामीण
ईंट भट्ठा मजदूर राजा के परिवार के चार सदस्यों की मौत होने के बाद आर्थिक सहायता की मांग को लेकर ग्रामीण डीएम से मुलाकात करेंगे। पूर्व प्रधान रिफाकत ने बताया कि राजा के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed