फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   India's victory celebration

भारतीय टीम की जीत का जश्न

Sun, 28 Feb 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 28 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
India's victory celebration
बागपत में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट के टी-20 मैच में जैसे ही भारत ने पाकिस्तान की टीम को 5 विकेट से शिकस्त दी, युवा सड़कों पर उतर आए और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे। आतिशबाजी कर जश्न मनाया, मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन


शाम को लगभग 10 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खत्म हुआ। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जैसे ही गेंद को चौके के लिए बाउंड्रीलाइन के बाहर भेजा। शहर ढोल नगाड़ों के शोर से गूंज उठा। युवा सड़कों पर उतर आए और न सिर्फ हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, बल्कि ढोल की थाप पर जमकर झूमे।
विज्ञापन


मोहल्ला मुगलपुरा, दिल्ली रोड, ठाकुरद्वारा, मेरठ रोड, पुराना कस्बा में युवाओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। दिल्ली रोड पर राकेश आर्य, सुनील चौहान, रजत शर्मा, मोहित, सुमित, अमित ने, मोहल्ला ठाकुरद्वारा में अमन निगलानी, रवि, इलू फौजदार, गोलू, सोनू, गौरव अरोड़ा, शुभम देर रात तक जश्न मनाते रहे और झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed