फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   India's sting will play on the basis of science: Dr. Ram Karan Sharma

विज्ञान के दम पर बजेगा भारत का डंका : डॉ. राम करन शर्मा

Sat, 12 Jun 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
India's sting will play on the basis of science: Dr. Ram Karan Sharma
बागपत। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें विभिन्न संस्थानों के 500 से अधिक युवा शोध विद्वानों ने भाग लिया। उन्हें संबोधित करते हुए डॉ. राम करन शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में विज्ञान के दम पर ही भारत फिर से विश्व गुरु का दर्जा हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने मानवता के लिए विज्ञान के महत्व की फिर से पुष्टि की है। विज्ञान समाज की सभी समस्याओं के समाधान खोजने में मदद कर सकता है और हमारे सामने आने वाली कई बड़ी चुनौतियों को हल करने में सहायता कर सकता है। ‘‘एक छोटे से गांव से अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक की रोमांचक यात्रा‘‘। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल डॉ. राम करन शर्मा की एक छोटे से गांव ट्यौढ़ी से आईआईटी दिल्ली और फिर अमेरिका और अब एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक बनने तक की प्रेरणादायक यात्रा के बारे में हर शोध छात्र जानना चाहता था।
विज्ञापन

डॉ. राम करन की प्रारंभिक शिक्षा ट्यौढ़ी गांव के प्राइमरी स्कूल में हुई। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की और फिर अमेरिकी सरकार की एएसएम फैलोशिप पाकर अमेरिका चले गए। इसके बाद डॉ. राम करन को एंजाइमों पर शोध करने के लिए सऊदी अरब स्थित किंग अब्दुल्ला इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से बुलावा आया। वहां अब वे यूरोपियन एवं अमेरिकी वैज्ञानिकों के साथ शोध कर रहे हैं। उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से पुरस्कार मिले हैं।
विज्ञापन

मध्यम परिवार में जन्म लेकर गांव में पालन पोषण होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान हासिल करने तक की उनकी यात्रा मजबूत इरादों, दृढ़ विश्वास और निरंतर प्रयास का बेहतरीन उदाहरण है। उनकी यात्रा हजारों युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed