फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Indet is not being issued on time, farmers created ruckus

Baghpat News: समय से जारी नहीं हो रहा इंडेट, किसानों ने किया हंगामा

Wed, 22 Mar 2023 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 22 Mar 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Indet is not being issued on time, farmers created ruckus
बागपत। समय से गन्ने का इंडेंट जारी कराने की मांग को लेकर मंगलवार को किसानों ने फैजपुर निनाना गांव के गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि समय से पर्ची जारी न होने के कारण खेतों में काफी गन्ना खड़ा है। गर्मी का मौसम शुरु होने के कारण छिलाई करने में परेशानी होगी।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि फैजपुर निनाना गांव में नैथला, फजल्लापुर और फैजपुर निनाना गांव का क्रय केंद्र है। तीन गांव का क्रय केंद्र होने के कारण किसानों को समय पर पर्ची नहीं मिल रही है और न ही नियमित तोल हो रही है। मार्च समाप्त होने वाला है और अभी भी काफी गन्ना खेतों में खड़ा है। गर्मी शुरु हो गईं हैं, जिससे गन्ने की छिलाई करने में परेशानी होने लगी है। गर्मी अधिक होने पर गन्ने की छिलाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने समय से गन्ने की छिलाई कराने के लिए समय से पर्ची जारी करने की मांग की। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के बाद किसान डीसीओ कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर रोहित धनकड़, मनोज, धर्मेंद्र, ओमबीर, शैलेंद्र मौजूद रहे। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती का कहना है मिल की ओर से समय से पर्ची जारी की जा रहीं हैं। बरसात के कारण मिल बंद है। मिल शुरु होने पर पर्ची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed