{"_id":"5a21a2894f1c1b96698b693c","slug":"independents-crowned-six-seats-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में छह सीटों पर निर्दलियों की ताजपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में छह सीटों पर निर्दलियों की ताजपोशी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
जीत के बाद राजूद्दीन एडवोकेट को प्रमाण पत्र देते एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने जनपद की तीन नगरपालिका और पांच नगर पंचायतों के नतीजे घोषित कर दिए । बड़ौत में भाजपा के डॉ. अमित राणा उर्फ दुष्यंत तोमर ने कमल खिलाया, जबकि अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की ।
बागपत में राजूद्दीन एडवोकेट तीसरी बार और अमीनगर सराय में डॉ. मांगेराम यादव दूसरी बार चेयरमैन बने। निकाय चुनाव जीतने के बाद उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया।
शुक्रवार को जिला प्रशासन ने बागपत, बड़ौत और खेकड़ा नगर पालिका के निकाय चुनाव के नतीजे घोषित किए । जिले की राजनीति के गढ़ कहे जाने वाले बड़ौत में भाजपा के दुष्यंत तोमर उर्फ डॉ. अमित राणा (17970) ने रालोद के अश्वनी तोमर (13838) को 4132 वोट के अंतर से हराकर पालिकाध्यक्ष की सीट पर कब्जा किया ।
विज्ञापन
इसमें बसपा के सलीम ने 13675 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। अन्य कोई उम्मीदवार एक हजार वोटों का आंकड़ा भी नहीं छू सका। बागपत में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट (7969) ने भाजपा के रणवीर चौहान (5534) को 2135 वोटों से हराया।
राजूद्दीन एडवोकेट तीसरी बार बागपत के चेयरमैन चुने गए हैं। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार अनुज उर्फ अन्नु जैन (2129) वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। खेकड़ा नगर पालिका में संगीता धामा (11485) ने नीलम धामा (10682) को 803 वोट से हराकर पालिकाध्यक्ष की सीट जीती।
यहां भाजपा की ओमप्रकाश धामा को सिर्फ 89 वोट मिले। टीकरी मेें पूर्व चेयरमैन सोमपाल राठी (2266) ने रुड़की जेल में बंद निवर्तमान चेयरमैन राजबाला चौधरी (1679) को 587 वोट से हराया। राजबाला चौधरी बसपा के टिकट पर छपरौली से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी है।
दोघट में बबीता देवी (2980) ने संगीता (2195) को 785 मत से हराया। यहां पहली बार महिला चेयरमैन बनीं है। अग्रवाल मंडी टटीरी में विनोद कुमार (2105) ने राकेश कुमार (1694) को 411 वोट हराया । अमीनगर सराय डॉ. मांगेराम यादव (3355) ने दो बार के चेयरमैन रहे अनिल मलिक (2684) को 711 वोट से हराकर ताज पर कब्जा किया।
बागपत जनपद में अध्यक्ष पद के विजेता
निकाय विजेता मिले मत उपविजेता मिले मत अंतर
बागपत राजूद्दीन (7969) रणवीर चौहान (5534) 2135
बड़ौत अमित राणा (17970) अश्वनी तोमर (13838) 4132
खेकड़ा संगीता धामा (11485) नीलम धामा (10682) 803
टीकरी सोमपाल राठी (2266) राजबाला (1679) 587
दोघट बबीता देवी (2980) संगीता (2195) 785
टटीरी विनोद कुमार (2105) राकेश कुमार (1694) 411
सराय मांगेराम यादव (3355) अनिल मलिक (2684) 711