फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Indecent comments against PM Modi and CM Yogi in Baghpat and Shamli and one accused arrested

UP: पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ गलत टिप्पणी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 29 May 2024 08:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 May 2024 08:04 PM IST
सार

Baghpat and Shamli News : पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ गलत टिप्पणी करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। बागपत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शामली में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Indecent comments against PM Modi and CM Yogi in Baghpat and Shamli and one accused arrested
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी की गई तो वहीं शामली में सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी गलत टिप्पणी की गई। बागपत में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शामली में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के फोटो को एडिट कर लिखी गलत टिप्पणी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो को एडिट कर फोटो पर माला लगाकर गलत टिप्पणी करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पता चलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

मंगलवार शाम इंस्टाग्राम पर सीएम योगी का एक फोटो वायरल किया गया। फोटो को एडिट करके उस पर माला लगाई गई। साथ ही फोटो के नीचे मुख्यमंत्री के बारे में गलत टिप्पणी लिखी गई थी। इसके अलावा यह फोटो एक युवक द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर भी वायरल किया गया था।

इस मामले में पुलिस ने जांच के उपरांत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि प्रदीप कुमार गौतम निवासी गांव आल्दी थाना कांधला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो पर माला लगाकर फोटो पर गलत टिप्पणी लिखकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। देव कुमार ने इंस्टाग्राम से उक्त फोटो को उठाकर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। जिससे आम जनता के बीच बहुत ही गलत संदेश प्रसारित हुआ।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार गौतम के विरुद्ध आईपीसी की धारा 177, 469, 505 (2) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
बागपत में अमीनगर सराय में कस्बे के वर्ग विशेष के युवक ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर दी। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज

कस्बे के रहने वाले वर्ग विशेष के राशिद ने चार दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी आईडी से लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। जिसका पता चलने पर हरकत में आई पुलिस ने राशिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सोशल मीडिया से टिप्पणी को हटाते हुए माफी मांगी। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता सिंघावली अहीर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा कार्यकर्ता मिंटू निवासी मतानतनगर की तहरीर पर पुलिस ने राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed