फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Increasing skin patients, 60 fever patients found, three case referrals

बढ़ रहे स्कीन के मरीज, बुखार के 60 मरीज मिलें, तीन केस रेफर

Sun, 19 Sep 2021 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Increasing skin patients, 60 fever patients found, three case referrals
बालैनी पूरा महादेव में आयोजित आरोग्य मेले भाग लेते हुए - फोटो : BAGHPAT
बागपत। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को 23 केंद्रों पर 1224 लोगों ने अपनी जांच कराई। सबसे अधिक 193 मरीज स्कीन के मिले। मेेले में 135 लोगों की हेपेटाइटस बी और सी की जांच की गई। इनके अलावा 127 लोगों की मलेरिया की जांच की। मेले में 60 लोगों में बुखार की पुष्टि हुई, तीन मरीजों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। 124 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड के आवेदन किए गए ।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 136 स्वास्थ्य कर्मियों ने 1224 मरीजों की जांच कर दवाई वितरित की। मेले में 559 पुरूष, 518 महिलाएं व 147 बच्चों ने जांच कराई। 332 मरीजों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए है और 124 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। मेले में 80 लोगों की हेपेटाइटस बी, 45 लोगों की हेपेटाइटस सी और 127 लोगों की मलेरिया की जांच की गई।
विज्ञापन

मेले में 60 लोगों में बुखार की पुष्टि हुई और हालत गंभीर होने पर तीन मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। मेले में सबसे अधिक 193 मरीज स्कीन के और टीबी के तीन संदिग्ध केस मिले। इनके अलावा हाइपरटेंशन के 46, शुगर के 68, गैस के 72, लीवर के 22, आंखों के सात व 419 मरीज अन्य रोगों से ग्रसित मिले। मेले में मरीजों की जांच कर दवाईयां वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित जैन, सीएमओ डा. दिनेश कुमार, बागपत में जिला पंचायत प्रकोष्ठ भाजपा अध्यक्ष प्रदीप पंवार, सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत, डौला में ठाकुर प्रेमपाल सिंह, पुरामहादेव में मंडलीय अध्यक्ष भाजपा संजय उपाध्याय, अमीनगर सराय में नगर पंचायत चेयरमैन डॉ मांगेराम यादव ने मेले का शुभारंभ किया। जिला पंचायत प्रकोष्ठ भाजपा अध्यक्ष प्रदीप पंवार ने केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड स्टॉल, दवा वितरण स्टाल, पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। डॉ आदित्य अग्रवाल एवं डॉ बुशरा करीमी से मरीजों के इलाज के बारें में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed