फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Increased demand for antibiotics and vomiting

डेंगू, वायरल बुखार के चलते बढ़ी बुखार की दवाई की मांग

Sat, 11 Sep 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Increased demand for antibiotics and vomiting
डेंगू, वायरल बुखार के चलते बढ़ी बुखार की दवाई की मांग
विज्ञापन

एमआरपी से अधिक रेट पर दवा की बिक्री करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई - ड्रग्स इंस्पेक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डेंगू, वायरल बुखार और मलेरिया के प्रकोप के चलते दवाओं की मांग बढ़ गई है। दवा कारोबारियों ने कोरोना की दूसरी लहर में बुखार समेत अन्य दवाओं का स्टाक कर लिया था, यह मांग बढ़ने से खत्म हो गया है। थोक दवा कारोबारियों ने नए आर्डर भेजे हैं।
नगर के थोक दवा बाजार से देहात क्षेत्र के बड़ौली, मलकपुर, जौनमाना, लुहारी, दोघट, टीकरी, ढिकाना, सरूरपुर, बागपत, सहित बहुत से विक्रेता दवाइयां खरीदकर ले जाते हैं। पिछले 15 दिनों में बुखार की दवाओं की मांग बढ़ गई है। सबसे ज्यादा मांग बुखार में दी जाने वाली सीरप और ड्राप की है। 15 दिन पहले 1500 सीरप की हर रोज बिक्री हो रही थी, अब बढ़कर 5000 तक पहुंच गई है। एंटीबायोटिक और उल्टी रोकने की दवाओं की मांग भी बढ़ गई है। ड्रग्स इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया बुखार के मरीज बढ़ने से दवाओं की मांग बढ़ी है, लेकिन शार्ट नहीं है। एमआरपी से अधिक रेट पर कोई दवा की बिक्री करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ये बोले मेडिकल स्टोर संचालक
बड़ौत। मवी कलां के मेडिकल स्टोर संचालक सत्यवीर ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में बुखार सहित अन्य दवाओं का स्टाक कर लिया था। पिछले 15 दिन में बुखार के सीरप की मांग बढ़ गई है, इससे स्टाक खत्म हो गया है। नए आर्डर कंपनी को भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत। मेडिकल स्टोर संचालक कर्मवीर ने बताया कि पैरा सीटामोल, एंटीबायोटिक और उल्टी रोकने के सीरप की मांग बढ़ गई है। हर तीसरे पर्चे में पैरासीटामोल सीरप और टैबलेट आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed