{"_id":"6249d4bc7041bb27cc2837ff","slug":"increase-in-mgnrega-wages-baraut-news-mrt5829322172","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: अब मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में हुआ इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: अब मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में हुआ इजाफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
204 रुपये से बढ़कर हुए 213 हुए
जिले में हैं 32 हजार 212 मनरेगा मजदूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शासन स्तर से नए वित्तीय वर्ष में मनरेगा मजदूरी में इजाफा कर दिया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष तक मनरेगा में 204 रुपये मजदूरी मिलती थी। अब 213 रुपये के हिसाब से मजदूरों को नए वित्तीय वर्ष में भुगतान किया जाएगा। इसे लेकर शासन की ओर से स्थानीय स्तर पर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिले में 32 हजार 212 मनरेगा मजदूर हैं। शासन की ओर से नए वित्तीय वर्ष में नई जॉब कार्ड धारकों को भी मनरेगा के तहत जोड़ने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, शासन स्तर से इस बार नए वित्तीय वर्ष के लिए भी मानव दिवस का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। नए वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को 213 रुपये प्रति दिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। वहीं, शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी मजदूरों को कार्य समाप्ति के साथ ही तत्काल मजदूरी का भुगतान किया जाए। बीडीओ ज्योति बाला ने बताया कि मजदूरी के संबंध में नए आदेश से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करा दिया है। अब मनरेगा मजदूरों को 213 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। संवाद