{"_id":"5ffc9d458ebc3e32ae394000","slug":"incoming-appliances-in-power-house-blew-baghpat-news-mrt519899846","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर की इनकमिंग फुंकने से कस्बा सहित चार गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर की इनकमिंग फुंकने से कस्बा सहित चार गांवों की बत्ती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा सराय सहित चार गांवों की बत्ती हुई गुल, हजारों उपभोक्ता परेशान
विद्युत निगम के अफसरों से जल्द विद्युत आपूर्ति चालू कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बा सराय में स्थित 132 केवीए बिजलीघर में इनकमिंग उपकरण फुंकने से कस्बे सहित चार गांवों की बत्ती गुल हो गई। विद्युत आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। कस्बावासियों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द आपूर्ति देने की मांग की।
नगर में स्थित 132 केवीए के बिजलीघर में रविवार की रात में करीब 12 बजे फाल्ट होने से इनकमिंग मशीन फुंक गई। इससे कस्बे सहित बरसिया, लुहारा, पूठड़ आदि चार गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। सुबह से पानी की किल्लत सहित अन्य घरेलू व व्यावसायिक कार्य बाधित रहे। उन्होंने कहा सर्दी के मौसम में बिजली सप्लाई बंद होने से मरीजों और वृद्धों को परेशानी हुई। उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के अधिकारियों से संपर्क साधकर जल्द आपूर्ति सुचारु रूप से करने की मांग की।
दूसरी तरफ ग्रामीणों ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही है। इनकमिंग मशीन की विद्युत निगम को तुरंत व्यवस्था करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया, इससे कई हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई सुनील कुमार ने बताया कि इनकमिंग फुंक जाने की वजह से आपूर्ति नहीं की रही है, मशीन को ठीक कराया जा रहा है, जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से कर दी जाएगी।