आयकर विभाग का दो फैक्ट्रियों में छापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त मेरठ अरकेंद्र सिंह के नेतृत्व में विभाग के 40-50 कर्मचारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे अमीनगर सराय रोड पर स्थित जेपी प्लास्टिक और मानक पेट्रो कैम नामक फैक्ट्री में एक साथ छापा मारा और पुलिस को बाहर खड़े कर किसी को भी अंदर आने या बाहर जाने की इजाजत नहीं दी । सूत्रों के अनुसार जेपी प्लास्टिक फैक्ट्री में प्लास्टिक के बैग बनते हैं और मानक पेट्रो कैम में ग्रीस बनता है।
सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम यहां कितना माल का निर्माण होता है और कितना दर्शाया जाता है। फैक्ट्री के कागजातों को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है और जो बना और अधबना समान फैक्ट्री में है, उसकी भी जांच की जा रही है। आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त मेरठ आरकेंद्र सिंह ने बताया जांच की कार्रवाई पूरी रात भी चल सकती है। अभी तक कितनी आयकर चोरी है, इसको बताना संभव नहीं है। पूरी जांच होने के बाद ही इस मामले में बताया जा सकेगा। उन्होंने कहा विभाग को दोनों फैक्ट्रियों में भारी मात्रा में आयकर चोरी होने की आशंका है।