फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   including accountant three deaths by Fever

बुखार से लेखपाल समेत तीन की मौत

Sat, 24 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली-चांदीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली-चांदीनगर Updated Sat, 24 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
including accountant three deaths by Fever
जिला अस्पताल में दवाई लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में जानलेवा बुखार का कहर जारी है। जिवाना गुलियान गांव की लेखपाल की बुखार से मौत हो गई। इसके अलावा रटौल गांव के उमर की भी मेरठ में जान चली गई। सीएमओ डॉ. रविंद्र मिश्रा ने कहा हेल्थ कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दवा भी बांटी जा रही है।
विज्ञापन


बिनौली के जिवाना गुलियान गांव की विशा सोलंकी (25) पुत्र उमेद सोलंकी गाजियाबाद की मोदीनगर तहसील में तैनात थी। पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। बुखार के कारण पिता उसे लेकर बड़ौत चले आए। यहां नर्सिंग होम में इलाज कराया, लेकिन शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, चांदीनगर के रटौल गांव निवासी उमर मोहम्मद को बुखार के चलते मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने कहा डेंगू के कारण शुक्रवार को उमर की मौत हो गई। रटौल में बुखार से अब तक कई मौत हो चुकी है। चांदीनगर के गांव ललियाना में चिकनगुनिया की चपेट में आने से लोकेश की पत्नी अनीता (40) की मौत हो गई। विभाग ने गांव में कैंप नहीं लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 28 से अधिक मौत
बुखार कहर ढा रहा है। अब तक 28 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें अधिकतर वृद्ध हैं। बच्चों की संख्या भी है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि वह कैंप लगाने के अलावा जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। बीमारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। सैकड़ों लोग बीमार हैं।

डेंगू के लक्षण ःडेंगू में तीव्र ज्वर के साथ सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, बदन दर्द, जोड़ों में दर्द, महीन दाने, खाल में चकते, जबड़ों एवं नाक से खून आना।

चिकनगुनिया के लक्षण
ठंड लगकर बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में तेज दर्द, जोड़ों में सूजन, जीभ मिचलाना, भूख कम लगना, कमजोर आना और शरीर पर चकते बनना इसके लक्षण है।


15 अक्तूबर तक बुखार का खतरा
सीएमओ डॉ. रविंद्र मिश्रा ने कहा कूलर की टंकी को नियमित तौर पर साफ करें। दोबारा टंकी में पानी भरने से पहले इसे सुखा लें। कूलरों में एक चम्मच डीजल, पेट्रोल या मिट्टी का तेल जरूर डालें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। पूरी आस्तानी की शर्ट, मौजे पहनें। उन्होंने कहा मौसम परिवर्तन हो रहा है। ठंड के साथ मच्छरों का खात्मा होगा। लेकिन 15 अक्तूबर तक बुखार का प्रकोप इसी तरह बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed