फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Inauguration of free library in Dhikouli

ढिकौली में निशुल्क लाइब्रेरी का शुभारंभ

Sun, 11 Apr 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of free library in Dhikouli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। ढिकौली गांव में युवा ग्राम सुधार सेवा समिति ने निशुल्क लाइब्रेरी का शुभारंभ किया । इसका उद्घाटन गांव की बेटी और बुलंदशहर की अपर जिला जज नीलम ढाका ने किया।

ढिकौली गांव के युवाओं ने युवा ग्राम सुधार सेवा समिति का गठन किया। इसमें गांव के युवाओं ने दो वर्ष पहले एमजीएम इंटर कॉलेज की बंजर जमीन पर खेल का मैदान बनाया। इसमें आज गांव के युवा नौकरियों के लिए फिजिकल की तैयारी करते हैं। गांव के युवाओं ने एक वर्ष पूर्व गांव में लाइब्रेरी बनाने का संकल्प लिया। इस लाइब्रेरी में साहित्य व अन्य विषय से जुड़ी पुस्तकों को रखा है। इसमें गांव के बच्चे निशुल्क पढ़ेंगे। रविवार को गांव की बेटी और बुलंदशहर की अपर जिला जज नीलम ढाका ने गांव में लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर आप नेता एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कहा पहले गांव के बच्चों को अच्छी किताबें पढ़ने के लिए शहर जाना होता था, लेकिन अब गांव के बच्चे गांव में ही अच्छी किताबें पढ़ सकेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र ढाका ने की। संचालन एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने किया। इसमें भूपेंद्र ढाका, संदीप ढाका, जय कुमार प्रधान, रोहित, गौरव, अंकुर ढाका, विनय ढाका, अजय ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed