{"_id":"68eff86d61912e19bb0ba039","slug":"in-wrestling-the-players-won-four-medals-including-two-gold-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-140295-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कुश्ती में खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कुश्ती में खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते
विज्ञापन
फोटो- 17
छपरौली। कस्बे के अखाड़ा आर्य व्यायामशाला के खिलाड़ियों ने जालौन में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में दो स्वर्ण सहित चार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों का व्यायामशाला में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा 12 से 14 अक्तूबर तक जालौन में कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई थी। वहां 50 किलो में अंशिका खोखर ने स्वर्ण, 57 किलो में प्रीति ने रजत, 97 किलो में अक्षित ने स्वर्ण व 65 किलो में कीर्ति कुमार ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार खिलाड़ी पदक जीत चुके हैं और अखाड़े में पहुंचने पर स्वागत किया गया।