{"_id":"5ecc0d468ebc3e904d58924f","slug":"in-village-hasanpur-mussoorie-the-young-man-fired-on-a-neighbor-with-a-gun-kahkra-news-mrt483250832","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर मसूरी में युवक ने तमंचे से पड़ोसी पर फायरिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर मसूरी में युवक ने तमंचे से पड़ोसी पर फायरिंग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव हसनपुर मसूरी में एक युवक ने तमंचे से पड़ोसी युवक पर फायरिंग कर दी। पीड़ितों ने खेकड़ा कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
क्षेत्र के गांव हसनपुर मसूरी निवासी आदेश पुत्र रामपत सोमवार की सुबह परिजनों संग खेकड़ा कोतवाली में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा पड़ोसी युवकों का उसके चाचा के साथ मनमुटाव चल रहा है। दो दिन पहले आरोपी की उसके चाचा के साथ गाली गलौच हो रही थी। उसने विरोध किया तो दोनों ने उसे भुगत लेने की धमकी दी। सोमवार की सुबह करीब साढे़ आठ बजे वह दूध की सप्लाई करने के बाद घर लौटा। तभी आरोपी व उसके भाई ने उसे गाली देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी दोनों भाइयों ने मारपीट शुरू कर दी। परिजनों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो तभी आरोपी ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। फायरिंग में वह बाल बाल बच गया और घर में घुसकर जान बचाई। परिजनों और मोहल्ले के लोगों को अपनी तरफ आता देखकर दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा ने कहा पीड़ित पक्ष की तहरीर मिल गई है।