फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In the women's police station, the inspector beat the victim's father with kicks and punches, commotion

बेरहम पुलिस: महिला थाने में दरोगा ने पीड़िता के पिता को लात-घूंसों से पीटा, हंगामा

Mon, 15 May 2023 03:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 15 May 2023 03:26 PM IST
सार

सांकलपुट्ठी की युवती का ससुराल वालों से चल रहा विवाद, काउंसलिंग को पहुंचे थे दोनों पक्ष
-पीड़िता के पिता ने थाने से भगाने पर एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत

विज्ञापन
In the women's police station, the inspector beat the victim's father with kicks and punches, commotion
- फोटो : amar ujala

विस्तार

महिला थाने में काउंसलिंग के लिए आए पीड़िता के पिता से दरोगा ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद काफी देर तक थाने में हंगामा हुआ। वहां सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित पक्ष ने दरोगा पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


सांकलपुट्ठी गांव के रहने वाले विनोद ने बताया कि उसकी बेटी प्रियंका की शादी देहरादून के युवक से डेढ़ साल पहले हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद उनकी बेटी का ससुराल वालों ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। विवाद होने पर उन्होंने महिला थाने में शिकायत कर दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: ओवैसी ने किया मेरठ की जनता का शुक्रिया, रणजी क्रिकेटर्स से अभद्रता करने पर दो दरोगा सस्पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया। दोपहर में लड़के पक्ष के लोग महिला थाने में आये। आरोप लगाया कि काउंसलिंग के दौरान लड़के पक्ष के लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और दरोगा भी उनका साथ देने लगा।


विरोध जताया तो युवती के पिता को दरोगा ने लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इस तरह पिटाई करने पर उनके परिवार वाले भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। बाद में उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।

इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि यह मामला संज्ञान में नहीं आया था। अब इसकी जांच कराई जाएगी और इसमें किसी की गलती मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed