फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In the science exhibition, children created models on Chandrayaan and environmental conservation.

Baghpat News: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने चंद्रयान, पर्यावरण संरक्षण पर मॉडल बनाए

Sun, 01 Feb 2026 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
In the science exhibition, children created models on Chandrayaan and environmental conservation.
-शहर के मेरठ रोड स्थित डीपीएस जूनियर पब्लिक स्कूल में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के मेरठ रोड स्थित डीपीएस जूनियर पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण व चंद्रयान आदि के मॉडल बनाए।

विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रबंधक नितिन मानव, अमित अग्रवाल व प्रधानाचार्य नूपुर शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों ने मॉडल बनाकर वैज्ञानिक सोच और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया। इनमें चंद्रयान-3, स्मार्ट सिटी, ग्रीन एनर्जी, ज्वालामुखी, हृदयपंप, प्रज्ञान रोबर, आधुनिकी कृषि, उपग्रह संचार, निशुल्क ऊर्जा जलचक्र आदि मॉडल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रबंधक ने कहा कि वैज्ञानिक ही कल के विकसित भारत की नींव है और इस तरह प्रतियोगिता से बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि परिणाम की घोषणा सोमवार को की जाएगी। साथ ही मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान शैली, रुचि, पूनम, पारुल, कविता, सोनम व आकांक्षा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed