{"_id":"631cd2127d882701e552c0f8","slug":"in-the-forest-of-asara-the-villagers-ran-the-miscreants-laid-siege-baghpat-news-mrt6047151118","type":"story","status":"publish","title_hn":"असारा के जंगल में ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ाया, घेराबंदी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असारा के जंगल में ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ाया, घेराबंदी की
विज्ञापन
असारा गांव में बदमाशों की तलाश करते ग्रामीण
- फोटो : BAGHPAT
असारा के जंगल में ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ाया, घेराबंदी की
बागपत, रमाला। असारा गांव में चार बदमाशों ने खेत में काम कर रहे किसानों भगा दिया। जिसके बाद इकट्ठा होकर ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा दिया और एक खेत में छिपे होने पर घेराबंदी भी की। घंटों तलाश करने के बाद भी बदमाश हाथ नहीं लगे।
असारा गांव के रहने वाले किसान जाबर, इलियास, जहूर, अलामेर ने बताया कि शनिवार दोपहर नसीम अपने खेत में चारा काट रहा था, तभी हथियारबंद चार बदमाशों ने उसे खेत से भगा दिया। जिसकी सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा होकर जंगल में पहुंचे और बदमाशों को दौड़ा दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर बदमाशों को तलाश किया, लेकिन बदमाशों का सुराग हाथ नहीं लग सका। इस मामले में थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि असारा के जंगल में बदमाश होने की जानकारी मिली थी। काफी तलाश करने के बाद भी कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
लोगाें का कहना है कि कई दिन से जंगल में चार-पांच बदमाश घूम रहे हैं, जो कभी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। दो दिन पहले फिरदौस के घर पर बदमाशों ने घुसने की कोशिश की थी, लेकिन जाग होने पर बदमाश भाग गए।