फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In the event of death of women, injures six

हादसे में महिला की मौत, छह घायल 

Tue, 15 Nov 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 15 Nov 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
In the event of death of women, injures six
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित असारा बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को कार ने टक्कर मार दी। इसमें महिला रहिसा (35) की मौत हो गई और उसके दो बेटों समेत चार सदस्य घायल हो गए। इसके अलावा ककड़ीपुर पुलिस चौकी के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


 असारा गांव के कय्यूम की दो बेटियों का रविवार को निकाह हुआ था। शादी समारोह से भाग लेकर रिश्तेदार सोमवार को वापस अपने घर जाने के लिए असारा बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बड़ौत की ओर से ेएक कार आई। कार ने मुजफ्फरनगर के सौरम गांव निवासी रहिसा, उसके बेटे मुस्कान (5), मोमीन (10), अशरफाबाद निवासी महिला रूकसाना और उसकी बेटी समरीन (3) को टक्कर मार दी। इसमें महिला रहिसा की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सदस्य घायल हो गए।  लोगों ने घायलों को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। रमाला पुलिस ने मृतका रहिसा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही कार और उसके चालक को पकड़ लिया। 

विज्ञापन

  इसके अलावा ककड़ीपुर पुलिस चौकी के पास बड़ौत की ओर से जा रही रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवक को टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 
खेकड़ा। नगर निवासी एक तीस वर्षीय युवक की अज्ञात कारणों के चलते रविवार की रात्रि में करीब ग्यारह बजे मौत हो गई। चर्चा है युवक ने ग्रह कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों ने सुबह के समय गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed