फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In school, students gave the message of good over evil

स्कूल में मनाया गया विजयदशमी पर्व, छात्रों ने दिया बुराई पर अच्छाई का संदेश

Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
In school, students gave the message of good over evil
बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में धूं-धूंकर जलता रावण का पूतला - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में बुधवार को विजयदशमी पर्व मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने लघु रामायण, दुर्गा अवतार, रावण दहन का मंचन कर श्रीराम के आदर्शों का सजीव चित्रण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत वंशी, नेहा, निकिता, आरची, आंचल, साक्षी, सृष्टि, प्रेरणा, परिधि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कभी राम बनकर कभी श्याम बनकर, हे राम, राम नाम अति मीठा, रावण की आंखों के सामने भक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतिकरण कर उपस्थित स्कूल स्टाफ व छात्र-छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में रिदम, उर्वशी, परिधि, सिद्धार्थ, वीर, यश, अनंत, समर्थ ने लघु रामायण प्रस्तुत कर पुरुषोत्तम राम के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने रावण के पुतले का दहन कर बुराई व अच्छाई का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन राशी, संस्कृति, कुमुद, अरोही, मणिका, इमरान व दीपक ने किया। इस मौके पर बबलेश, दीपक, चक्षु, राजीव, कृष्ण, मनोज, अनिल, अमित, रवि, अभिषेक, नाजिम, वैशाली, सुमन शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed