{"_id":"7322a0187dd1bf661029d9d09bba38d8","slug":"in-revenge-sprinkled-petrol-on-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में किसान पर पेट्रोल छिड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में किसान पर पेट्रोल छिड़का
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत में प्रधानी चुनाव में रंजिश के चलते हिलवाड़ी गांव
विज्ञापन
में बुधवार की रात एक घर में पेट्रोल छिड़ककर सोेए हुए व्यक्ति को जलाकर
मारने का प्रयास किया। हालांकि वहां वहां बंधे मवेशी आग से झुलस गए। आग
लगने की सूचना पर गांव में भगदड़ मच गई और किसी तरह लोगों ने आग पर काबू
पाया।
हिलवाड़ी गांव में बुधवार की रात आस मोहम्मद पुत्र मकसूद अपने मकान में जिस कमरे में पशु बंधे थे वहां सोया हुआ था। अर्द्धरात्रि के करीब कमरे में आग की लपटें उठने लगी, तो आस मोहम्मद शोर मचाते हुए भाग निकला। शोर सुनकर वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
हालांकि वहां बंधे एक भैंस, एक बैल व अन्य मवेशी आग लगने से बुरी तरह झुलस गए। इस संबंध में आस मोहम्मद ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इस घटना के पीछे बताया जा रहा है कि दिसंबर माह में प्रधानी के चुनाव को लेकर वोट न देने पर एक प्रधान पद प्रत्याशी लोगों ने उनके मकान पर फायरिंग व तोड़फोड़ की थी, जिसमें रेहाना व सोनू घायल हुए थे। इस मामलें में पांच लोग नामजद हुए थे।
जिसमें से तीन की जमानत हो चुकी है और दो अभी भी जेल में है। इस आगजनी की घटना को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इसकों लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिती बनी हुई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीके सिंह का कहना है कि तहरीर मिल चुकी है।