{"_id":"64c00f3baae44c07760b37d8","slug":"in-rataul-the-revenue-team-freed-the-land-encroachment-of-the-dumping-ground-baghpat-news-c-28-1-bag1001-3542-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रटौल में राजस्व टीम ने डंपिंग ग्राउंड की जमीन कब्जा मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रटौल में राजस्व टीम ने डंपिंग ग्राउंड की जमीन कब्जा मुक्त कराई
विज्ञापन
रटौल। डंपिंग ग्राउंड के लिए चिह्नित जमीन मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराई। उधर किसानों ने भी अपनी जमीन को पूरा कराने की गुहार लगाई है।
कस्बे का कूड़ा डालने के लिए डंपिंग ग्राउंड के लिए नगर पंचायत और राजस्व विभाग की टीम ने लहचौड़ा मार्ग पर जमीन चिह्नित की थी। जिसकी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई थी। जिसके बाद कूड़ा डालने गए सफाई कर्मियों का किसानों ने विरोध करते हुए वापस भेज दिया। जहां विवाद को सुलझाने के लिए दो बार राजस्व टीम ने पैमाइश की, लेकिन पैमाइश पूरी नहीं हो पाई। मंगलवार को कानूनगो आनंद शर्मा, अनिल, लेखपाल संजीव राठी, रवि समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पैमाइश कर जमीन कब्जामुक्त कराई और नगर पंचायत के लिपिक के सुपुर्द की। उधर किसानों ने पैमाइश गलत करने का आरोप लगाया और दोबारा पैमाइश कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पैमाइश कर उनका चक भी पूरा कराया जाए। संवाद