{"_id":"63bb03a128c2892de3458f74","slug":"in-luhara-village-lathi-poles-went-on-two-sides-many-injured-baghpat-news-mrt6210350166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लुहारा गांव में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लुहारा गांव में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली। लुहारा गांव में कहासुनी होने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस मामले में चौकीदार ने दो महिलाओं सहित 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लुहारा गांव के चौकीदार देवेंद्र सिंह ने बताया कि पांच जनवरी की शाम दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। जिनके बीच देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और वहां खड़े लोग भाग गए। दोनों पक्षों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और घायलों का उपचार कराया।
थाना प्रभारी का कहना है कि चौकीदार की तहरीर के आधार पर राजेंद्र, कुलदीप, अजीत, संजीव, बबीता, अनिरुद्ध, अमर, ओमवीर, संगीता व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुकदमे की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।