फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In love affair, brother-in-law and sister-in-law were set on fire by pouring petrol

प्रेम प्रसंग में देवर-भाभी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Mar 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
In love affair, brother-in-law and sister-in-law were set on fire by pouring petrol
नगर निवासी महिला ने पति, सास व ननद पर लगाया वारदात को अंजाम देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर में देवर-भाभी पर प्रेम प्रसंग के चलते पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। जिससे दोनों झुलस गए और महिला का उपचार नहीं कराया। महिला ने अपने पति, सास, ननद के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

नगर निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2020 में हुआ था। उसके एक पुत्र है। उसका अपने देवर से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह अपने देवर के साथ 16 मार्च को घर से चली गई थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसी दिन दोनों को बहाने से घर बुलाया। इसके बाद पति, सास व ननद ने उन दोनों के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे देवर-भाभी दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आरोप है कि ससुराल वाले देवर को लेकर अस्पताल चले गए परंतु महिला का उपचार नहीं कराया गया। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed