फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In honor of the soldier who returned after winning the battle with death

Baghpat News: मौत से जंग जीतकर लौटे फौजी के सम्मान में पलक पांवड़े बिछाए

Mon, 10 Apr 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 10 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
In honor of the soldier who returned after winning the battle with death
बागपत/बड़ौत। लद्दाख में ढाई घंटे तक बर्फ में दबे रहने के बाद मौत से जंग जीतकर घर लौटे काठा गांव के फौजी अनुज के सम्मान में लोगों ने पलक पांवड़े बिछा दिए। वह पूरी तरह से स्वस्थ होकर रविवार को अपने घर लौटे। अनुज के घर पहुंचते ही मां ने भी गले से लगा लिया।
विज्ञापन

काठा गांव के किसान हरवीर सिंह के बेटे अनुज चौधरी भारतीय सेना में सिपाही हैं। जिनकी ड्यूटी लद्दाख में चल रही है। अनुज फरवरी में अपने साथी जवानों के साथ पहाड़ी क्षेत्र से सामान लेकर नीचे आ रहे थे। चार जवान आगे चल रहे थे, जबकि अनुज पीछे थे। तभी बर्फ खिसकने से अनुज करीब छह फुट नीचे दब गए थे। जिनको साथियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद तलाश करके बाहर निकाला था। उनका शरीर पूरी तरह से ठंडा होकर अकड़ चुका था और वह किसी तरह उपचार के बाद मौत से जंग जीतकर दोबारा पूरी तरह स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

वह इस घटना के बाद रविवार को छुट्टी पर घर आए तो उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। बड़ौत में पीएन शर्मा पार्क पर अनुज का एसडीएम सुभाष सिंह, गौरव बड़ौत, सुभाष शर्मा, राधेश्याम फौजी, अरविंद भोला, संदीप फौजी, शेखर सहित अन्य ने स्वागत किया। अनुज ने युवाओं को देश हित में काम करने व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के अलावा देशभक्ति के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राष्ट्र वंदना चौक पर व्यापार मंडल ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बागपत के पदाधिकारियों ने रविवार को राष्ट्र वंदना चौक पर फौजी अनुज का स्वागत किया। वहां महामंत्री विक्की चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, सूर्य प्रकाश चौहान, उपाध्यक्ष मुनीर खान, अजब सिंह गुर्जर, राहुल चौहान, नवीन कुमार, आकाश सेठी, नौशाद राणा ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

- घर पहुंचते ही मां ने गले लगाया फौजी बेटा
अनुज के घर पहुंचते ही मां निर्मला देवी ने उनको गले से लगाते हुआ कहा कि उनका लाल लौटकर आ गया। उन्होंने कहा कि जब बेटे के बर्फ में दबने से बीमार होने का पता चला तो कई दिन तक नींद भी नहीं आई और उनको बेटे की चिंता रहती थी। पिता हरवीर सिंह के अलावा संगीता, कमला, रेखा भी अनुज को देखकर काफी खुश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed