फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In cricket, the teams of Lahachaura, Sankraud, Garhi Kalanjari registered victory.In cricket, the teams of Lahachaura, Sankraud, Garhi Kalanjari registered victory.

Baghpat News: क्रिकेट में लहचौड़ा, सांकरौद, गढ़ी कलंजरी की टीमों ने दर्ज की जीत

Mon, 21 Sep 2026 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
In cricket, the teams of Lahachaura, Sankraud, Garhi Kalanjari registered victory.In cricket, the teams of Lahachaura, Sankraud, Garhi Kalanjari registered victory.
-गौना गांव में दूसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ टीमों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

फोटो-12
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। गौना गांव में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ टीमों ने हिस्सा लिया और चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पहला मैच सांकरौद और ढिकौली के बीच खेला गया। सांकरौद की टीम ने 10 ओवर में 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढिकौली की टीम 102 रन पर सभी विकेट खोकर पवेलियन लौट गई। सांकरौद के शाकिर को 48 रन और चार विकेट लेने पर मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। दूसरे मुकाबले में लहचौड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 133 रन बनाए। सिंगौली ए की टीम सात ओवर में 54 रन पर ढेर हो गई। लहचौड़ा के लाला उर्फ सूरज ने 66 रन बनाकर मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। तीसरे मैच में गढ़ी कलंजरी ने 10 ओवर में 132 रन बनाए। सिंगौली बी की टीम 10 ओवर में 120 रन ही बना सकी। गढ़ी कलंजरी के साहिल को 53 रन बनाने पर मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

चौथे मैच में पांची की टीम ने 10 ओवर में 104 रन बनाए। विनयपुर की टीम ने छह ओवर में तीन विकेट खोकर 105 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह विनयपुर ने यह मैच सात विकेट से जीत लिया। विनयपुर के अवनीश को पांच विकेट लेने पर मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रतियोगिता के दौरान दीपक यादव, सुमित यादव, बाबू जाटव, शुभम यादव, अनिकेत, निशांत और कालू आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed