फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In cold weather, the rain of votes

सर्द मौसम में वोटों की बारिश

Sun, 06 Dec 2015 01:24 AM IST
बागपत/ब्यूरो/ अमर उजाला
बागपत/ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 06 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
In cold weather, the rain of votes
 पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागपत और छपरौली में मतदाताओं ने वोटों की बारिश कर दी। मतदाताओं ने ऐसा जोश दिखाया कि इस बार जिला पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनावों में बागपत विकास खंड में सर्वाधिक 80 प्रतिशत मतदान हो गया।
विज्ञापन


जबकि छपरौली में 72 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने गांव के विकास की तकदीर लिखने वाले रहनुमा को चुन लिया। दोनों विकास खंडों में 76 प्रतिशत मतदान हुआ। जनता ने 426 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद कर दी।
विज्ञापन


बागपत और छपरौली में सुबह सात बजे से ही वोटों बारिश शुरू हो गई। सुबह कड़ाके की सर्दी भी मतदाताओं के जोश को ठंडा नहीं कर पाई। बूथों पर सुबह छह बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो गई थी। निवाड़ा में तो सात बजे तक स्कूल से बाहर तक लंबी लाइन लग गई। जोश का आलम यह रहा कि दोनों ही विकास खंडों में सुबह 9 बजे तक 16 प्रतिशत मतदान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत के मतदाताओं ने उसके बाद तो जैसे रफ्तार ही पकड़ ली। सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक व्यवस्था को संभालने में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पसीने छूट गए। बागपत ब्लाक के गांव निवाड़ा, सिसाना, गौरीपुर, बली, संतोषपुर में तो शाम तक लाइन ही नहीं टूटी। निवाड़ा में एक ही मतदान केंद्र पर अधिक मतदाता होने के कारण 10 अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए, फिर भी अव्यवस्था बनी रही।

बागपत के मतदाताओं ने इतना जोश दिखाया कि अपराह्न 3 बजे तक ही 73.5 प्रतिशत मतदान हो गया। मतदान समाप्त होने तक समाप्त होने तक 80 प्रतिशत वोटिंग पूरी हो गई। यहां छिटपुट मामलों को छोड़कर किसी भी गांव में कोई बड़ी घटना नहीं हुई। फर्जी वोट डालने के आरोप कई गांवों में लगाए गए।


छपरौली विकास खंड के गांवों में मतदाताओं ने सुबह से तो खासा उत्साह दिखाया। हालांकि दोपहर होते-होते मतदान की गति मंद पड़ गई। मतदाताओं के कम उत्साह के चलते अपराह्न 3 बजे तक 65 प्रतिशत ही मतदान हुआ। जबकि मतदान समाप्त होने तक 72 प्रतिशत वोटिंग हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed