{"_id":"6800e4708ef871afde00db7e","slug":"in-a-transaction-dispute-chemicals-were-thrown-on-the-youth-after-vandalism-baghpat-news-c-28-1-bag1001-129916-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लेनदेन के विवाद में तोड़फोड़ कर युवक पर रसायन फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लेनदेन के विवाद में तोड़फोड़ कर युवक पर रसायन फेंका
Thu, 17 Apr 2025 04:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 17 Apr 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
-पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के पुराने कस्बे में 30 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में दो भाई वसीम और नदीम पर हमला कर दिया गया। वसीम पर रसायन फेंक दिया गया, इससे वह झुलस गया। पुलिस ने उसका उपचार कराया।
पुराने कस्बे में लुहारों वाली मस्जिद के पास रहने वाले शाहिद ने बताया कि उसके भाई नदीम से अनस निवासी मोहल्ला व्यापारियान ने तीस हजार रुपये की भैंस उधार ली थी। नदीम ने अनस पर तकादा किया तो उसे धमकी दी गई। 16 अप्रैल को उसके भाई वसीम और नदीम मकान में बैठे हुए थे, तभी युसुफ, अरशद, अनस, आरिस अपने साथ तीन अज्ञात युवकों को लेकर उसके घर में घुसे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।
हमलावरों ने तार का फंदा डालकर वसीम का गला घोटने का प्रयास किया। शोर सुनकर लोग वहां आकर बीच बचाव कराने लगे तो हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। तभी हमलावरों ने वसीम के ऊपर रसायन भी डाल दिया। इससे वसीम कई जगह से झुलस गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अरशद, अनस, आरिस, युसुफ और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।